विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर बियर शिवा स्कूल में नेत्र रोग विशेषज्ञ ने दी नेत्र संबंधी विकारों और उनसे बचाव की जानकारी
रानीखेत:आज दृष्टि दिवस के अवसर पर एन एन डी एम बियर शिवा स्कूल रानीखेत में बाबा हैड़ाखान चैरिटेबल हास्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.प्रखर कुमार सिंह नेत्र संबंधी विकारों की जानकारी दीऔर बच्चों को जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि विश्व दृष्टि दिवस हर वर्ष अक्टूबर माह के दूसरे गुरूवार को मनाया जाता है। विद्यालय की निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे ने डाक्टर प्रखर कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता अधिकारी ने डाक्टर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक तिलकराज तलवार और निरूपेन्द्र तलवार ने नेत्र विशेषज्ञ और उनकी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।


ADVERTISEMENTS


ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति