कांग्रेस मुख्यालय के बाहर छात्र कांग्रेस के दो गुटों में हाथापाई, पुलिस ने किया मामला शांत
देहरादून- यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एन एस यू आई के दो गुट आपस में भिड़ गए ।नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।एन एस यू आई का एक गुट यहां पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नीरज कुंदन के विरोध पर उतारू था।
एन एस यू आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नीरज कुंदन एक प्रदर्शन के सिलसिले में देहरादून आए थे।एक गुट उनके विरोध में था इसी के चलते दूसरे गुट से उसकी झड़प हो गई जो मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत किया।
ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न