पी. एम. श्री. रा.बा. इ. का द्वाराहाट की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं मद्य निषेध कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली
द्वाराहाट -पी. एम. श्री. रा.बा. इ. का द्वाराहाट की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं मद्य निषेध कार्यक्रम के तहत द्वाराहाट थाना पुलिस के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी।
रैली निकालकर स्थानीय समुदाय से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने एवं नशा न करने की अपील की। छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण से मुख्य चौराहा द्वाराहाट तक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें उन्होंने विभिन्न नारों व गीतों के माध्यम से जन जागरूकता संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या तनुजा जोशी,माया मेहरा, मंजू रावत,रेनु जोशी, अनिता कोठारी,मनीषा टम्टा, बबीता आदि शिक्षिकाओं सहित थाना प्रभारी द्वाराहाट व उनकी टीम उपस्थित रहीं।



ADVERTISEMENTS


यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन