द्वाराहाट में केंद्र सरकार के 12साल बेमिसाल के तहत लगा बहुद्देशीय शिविर बना सियासी अखाड़ा, विधायक मदन बिष्ट और भाजपा नेता अनिल शाही के बीच जमकर हुई तू तू -मैं मैं

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट -सोमवार को यहां केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत लगे बहुद्देशीय शिविर का मंच कांग्रेस व भाजपा का सियासी अखाड़ा बन गया। घंटों तक खूब हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट ने केंद्र व राज्य सरकार पर योजनाओं में धन की कटौती और दुरुपयोग का आरोप लगाया।
पलायन निवारण आयोग सदस्य अनिल शाही को सरकार की खिंचाई चुभी तो विधायक मदन बिष्ट पर कमीशनबाजी का आरोप लगा दिया पलटवार करते हुए मदन सिंह ने शाही को दलाल बता डाला।

वहीं, ब्लाक प्रमुख डा. आरती किरौला ने मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं के बैठने पर सवाल उठाए। कहा कि सरकारी शिविर को भाजपाई कार्यक्रम कैसे बनाया जा सकता है। हंगामा बढ़ने पर सीडीओ रामजी शरण शर्मा सत्तापक्ष व विपक्ष को शांत कराने में जुटे रहे।
चिरपरिचित अंदाज में विधायक ने मंच संभालते ही भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया। कहा कि जल जीवन मिशन समेत सभी बड़ी योजनाओं में घोटाले हो रहे हैं। जनता पानी के लिए तरस रही है। मल्ली मिरई बग्वालीपोखर सहित अन्य सड़कों की दुर्दशा पर भी उन्होंने भ्रष्टाचार के कड़े शब्दों का प्रयोग कर आरोप लगाए।इस पर भाजपा के अनिल शाही ने प्रतिवाद किया तो मामला व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गया। बवंडर के बीच जनसमस्याओं के समाधान को लगे शिविर में फरियादी दर्शक बने खड़े रह गए।
इस पर भाजपा के अनिल शाही ने प्रतिवाद किया तो मामला व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गया। बवंडर के बीच जनसमस्याओं के समाधान को लगे शिविर में फरियादी दर्शक बने खड़े रह गए।
इस पर भाजपा के अनिल शाही ने प्रतिवाद किया तो मामला व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गया। बवंडर के बीच जनसमस्याओं के समाधान को लगे शिविर में फरियादी दर्शक बने खड़े रह गए।
बहुद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए थे। इस दौरान पेयजल, लोनिवि, पीएमजीएसवाइ, कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य आदि से सम्बंधित शिकायतें दर्ज हुईं। कुछ मौके पर निस्तारित की गई। सीडीओ रामजी ने जनसमस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम सुनील कुमार राज, तहसीलदार तितीक्षा जोशी, बीडीओ निवेदिता खुल्बे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad