रानीखेत अपर खड़ी बाजार में पाइप लाइन ढकने के लिए लगाए गए क्षतिग्रस्त ढक्कन में फंसने से पार्सल डिलीवरी बॉय बुरी तरह चोटिल,अब तक कई राहगीर हो चुके चोटिल
रानीखेत – नगर के अपर खड़ी बाजार पेयजल लाइनों के लिए बनाई गई नाली को ढकने के लिए बनाए गए ढक्कन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण राहगीरों के लिए दुघर्टनाओं का कारण बन रहे हैं। अब तक कई लोग इस नाले में फंसे कर चोटिल हो चुके हैं। सोमवार सुबह एक पार्सल डिलीवरी बॉय जालीनुमा टूटे ढक्कन में गिर कर बुरी तरह चोटिल हो गया।

अपर खड़ी बाजार सड़क के साथ बनी पेयजल लाइनों को ढकने के लिए बनी नाली ढक्कन टूटे होने के कारण न केवल राहगीरों के शारीरिक रूप से चोटिल होने का कारण बन रही है अपितु ये जानलेवा भी हो सकती है।अब तक राह चलते कई लोग इनमें गिर चुके हैं। सोमवार सुबह पार्सल डिलीवरी बॉय जालीनुमा टूटे ढक्कन में गिर कर बुरी तरह चोटिल हो गया। जिसके जाली में फंसे चोटिल पैर को नागरिकों ने बामुश्किल बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर बैठाकर उसका उपचार किया। नागरिकों ने छावनी परिषद से पाइप लाइन नाली ढकने के लिए लगाए गए क्षतिग्रस्त ढक्कनों को बदलने की मांग की है।






राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन