कर्बला अल्मोड़ा अतिक्रमण विरोध के लिए जा रहे राष्ट्रीय सेवा संघ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर रानीखेत लाया गया , रानीखेत विहिप ने समर्थन में की नारेबाजी
रानीखेत -राष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा अल्मोड़ा के कर्बला में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा क्वारब से ही सेवा संघ के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर रानीखेत कोतवाली लाया गया। सूचना मिलते ही विहिप रानीखेत के कार्यकर्ताओं ने धर्म रक्षकों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
रानीखेत विश्व हिन्दू परिषद के हर्षवर्धन पन्त, नवल किशोर पाण्डेय, विपिन कुमार भार्गव, देव गोयल और उनकी टीम ने पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर रानीखेत लाए गए राष्ट्रीय सेवा संघ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अपना समर्थन दियाऔर जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने धर्म रक्षकों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया ।
विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष रानीखेत हर्षवर्धन पन्त द्वारा कार्यकताओं के इस तरह से प्रशासनिक दमन की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हिन्दू संगठनों पर अत्याचार हो रहा है और सरकार उसी तुष्टिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है जिसका हमेशा विरोध करती थी।
एक तरफ मुख्यमंत्री अवैध मस्जिद ओर मजारों की ध्वस्तीकरण की बात करते हैं वही उनका प्रशासन अवैध निर्माण की बात करने पर संगठन को ही कानून के कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करता है और हिंदू संगठन के लोगों पर ही कार्यवाही करता है।


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए