रानीबाग के पास पिक अप वाहन गिरा,चालक की मौत
हल्द्वानी : रानीबाग चित्रशिला घाट के निकट पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गोला नदी में जा गिरा।हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप चालक पिकअप लेकर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जा रहा था इस दौरान नैनीताल रोड पर बारिश के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर करीब पचास फीट गहरी खाई में गिर गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से पिकअप चालक को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पिकअप चालक सूरज कुमार पुत्र राजकुमार काठगोदाम का रहने वाला था। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए के भेज दिया है।घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र की है।
ADVERTISEMENTS


यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन