आज का दिन भी बारिश के लिहाज से भारी,अभी बारिश राहत देने के मूड में नहीं
देहरादून:- मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिन तक राज्य में बारिश का जोर रहेगा ।बारिश अभी आसानी से जनजीवन को राहत देने नहीं जा रही।मौसम विभाग ने एक अगस्त तक आरेंज अलर्ट जारी किया है।आज गुरूवार के दिन भी कई जिलों मे मूसलाधार बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे ज़िलों में तूफानी बारिश तक होने की आशंका ज़ाहिर की है।देहरादून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश दो दौर में भी हो सकती है।इस दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट किया गया है और किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत प्रभावित इलाके तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए।


रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ