राजनीति के स्पिन बाॅलर हरीश रावत ने भाजपा का एक और विकेट उड़ाया,पूर्व सीएम कोश्यारी की रिश्तेदार महिला नेत्री माया कोश्यारी समर्थकों सहित कांग्रेस में आईं

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं: राजनीति के स्पिन बाॅलर हरीश रावत हर रोज भाजपा का विकेट उड़ा रहे है।
जिस तरह से लालकुआं,हल्द्वानी और अन्य सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा नेताओं को अपने पाले में लाकर कांग्रेस का कुनबा बड़ा रहे हैं उससे साफ हो जाता है कि उत्तराखंड कांग्रेस में इस खांटी नेता का आज भी कोई जोड़ नहीं है। आज लालकुआं में पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के रिश्तेदारों पर ही सेंध लग गई और भाजपा की महिला नेत्री माया कोश्यारी ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
बुधवार को विधानसभा सीट लालकुआं में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को फिर से एक बड़ा झटका दिया है, पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित आर्य के बाद अब महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार एवं दो बार बिंदुखत्ता महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही माया कोश्यारी अपने आधा दर्जन पूर्व पदाधिकारियों के साथ भाजपा छोड़ो कांग्रेस का दामन थामा है पूर्व मुख्यमंत्री एवं लालकुआं सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत के उनको को शामिल किया है, माया कोश्यारी के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य भाजपा कार्यकत्रियों में पूर्व महामंत्री दीपा बोरा, मंत्री सुमन बोरा व कार्यकारिणी सदस्य किरन बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

यह भी पढ़ें 👉  वोट डालने हल्द्वानी जा रहे चिकित्सक की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हुई मौत,

माया कोश्यारी द्वारा भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश बिसौती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पुष्कर दानू, पूरन प्रकाश जोशी, विनोद बिष्ट, हरीश सुयाल, मोहन कुणाई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, पीसीसी सदस्य बलवंत सिंह दानू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जहां उनका स्वागत किया, इस दौरान हरीश रावत ने कहा है कि लोग परिवर्तन चाह रहे हैं जिसके चलते लोग अब भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।