भाजपा नगर शक्ति केंद्र में बैठक, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बखान के साथ राष्ट्रपति का अभिभाषण पढ़ा गया
रानीखेत: यहां भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति केंद्र बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही राष्ट्रपति का अभिभाषण कार्यकर्ताओं के बीच पढ़ा गया।
यहां सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने पक्के इरादों के साथ काम किया है।चाहे एक रूपए में नल वह शुद्ध जल हो, किसान सम्मान निधि हो या फिर अटल आयुष्मान द्वारा गरीबों का पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज हो।सभी योजनाओं का सफलता के साथ संचालन किया जा रहा है।इस अवसर पर पू्र्व जिलाध्यक्ष दीप भगत ने राष्ट्रपति का अभिभाषण कार्यकर्ताओं के बीच पढ़ कर सुनाया।इस अवसर पर नगर महामंत्री कवित्त भंडारी,गिरीश भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के शौकत अली, साहिल बेलवाल आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए