रसोई गैस बढो़त्तरी के विरोध में रानीखेत में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः-रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में यहां कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। शनिवार को यहां गांधी चौक में ब्लाॅक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।कार्यकर्ता रसोई गैस के बढ़े दामों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे।

बता दें कि गैस और पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा गैस सिलेंडरों के दामों में फिर से बढोत्तरी कर दी गई है ,जिससे गरीब तबके के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रसोई गैस के बढ़ाए गए दामों के विरोध में शनिवार आज गांधी चौक पर एकत्र होकर कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑडियो प्रकरण सामने‌ आने के बाद कांग्रेस के तेवर आक्रामक, भाजपा सरकार का फूंका पुतला


उनका कहना था कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी करके सरकार सामान्य मध्यम वर्ग को बर्बाद करने पर तुली है, वहीं अब रसोई गैस के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जिससे अब घर चलाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गत एक वर्ष से रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है, जिससे गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसके चलते गरीब लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों पर रोजगार के साधन नहीं है। सरकार ने पेट्रोल, डीजल और अब गैस के दामों में बढोत्तरी कर लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने सरकार से रसोई गैस के दाम कम किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में ज़िला अध्यक्ष महेश आर्य एवं नगरअध्यक्ष उमेश भट्ट सहित प्रमोद पाल, महिपाल सिंह, कुलदीप कुमार, सोनू सिदीकी, वसीम कुरैशी, एनएसयूआई अध्यक्ष कमल कुमार, हिमांशु नैनवाल, मोहम्मद शहनवाज़, पूर्व बी०डी०सी० सदस्य प्रकाश सिंह रावत, गोविन्द राम, दयाल राम, मोहम्मद सिराज आदि लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत में लगा सिकल सेल एनीमिया परीक्षण शिविर