रानीखेत के वेटलिफ्टर करन बुधानी के नाम एक और उपलब्धि,नॉर्थ इंडिया फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– रानीखेत निवासी वेटलिफ्टर करन बुधानी ने सफलता का एक और सोपान तय किया है।प्रो लीग द्वारा आयोजित नॉर्थ इंडिया फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में करन ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

गनियाद्योली रानीखेत निवासी वेटलिफ्टर करन बुधानी पुत्र आनंद बुधानी ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ी है।प्रो लीग द्वारा आयोजित नॉर्थ इंडिया फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में करन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है। बता दें कि इसी वर्ष करन बुधानी ने स्ट्रांगमैन कार्पोरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप 2025 में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता था।उन्होंने इस चैंपियनशिप में अंडर 80 किलोग्राम भार वर्ग में फार्मर वाक,वन आर्म डंबेल प्रेस और टायर डेड लिफ्ट में ओवर आल तीसरा स्थान प्राप्त किया था। अब पुनः नॉर्थ इंडिया फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में करन ने दूसरा स्थान हासिल कर राज्य व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

उनकी इस सफलता पर उनके प्रशिक्षक अक्षु नवानी, भास्कर बिष्ट , बाडी टेम्पल जिम के ट्रेनर विक्रम भंडारी सहित खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।