तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कसार बैंड के निकट गहरी खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा -धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कसार बैंड के निकट गहरी खाई में गिर गई, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार स्कार्पियो डीएल-3सीसी जेड 8690 कसार बैंड के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर लगभग 35 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी।हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad