राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में भाषण एवं देश भक्ति गीत गायन प्रतियोगिताएं संपन्न

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : स्वर्गीय श्री जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा गणतंत्र दिवस व बसन्त पंचमी पर्व ऑन लाइन मनाया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने गणतंत्र दिवस की महत्ता एवं बसंत पंचमी की महत्ता पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान शुभम तिवारी बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर ने प्राप्त किया, दूसरा स्थान रितु बीए फर्स्ट सेमेस्टर ने एवं तीसरा स्थान तनुजा मेहरा बीकॉम थर्ड सेमेस्टर ने प्राप्त किया। सभी स्वयंसेवकों ने गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की महत्ता पर अलग-अलग परिप्रेक्ष्य में अपने विचारों प्रकट किये।

इस अवसर पर देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कृतिका पांडेय बीकॉम 3 सेमेस्टर प्रथम, दीक्षा पांडेय बीएससी 3 सेमेस्टर द्वितीय, रेनु रावत बीए 3 सेमेस्टर ने तृतीय ने स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

कार्यक्रम का संचालन एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ पारुल भारद्वाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं निर्णायक की भूमिका में डॉ प्रभाकर त्यागी इतिहास विभाग चौखुटिया एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिमन्यु कुमार एवं डॉ कमला देवी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

डॉ त्यागी ने बसन्त पंचमी एवं गणतंत्र दिवस पर अपने मूल्यवान विचारों द्वारा स्वयं सेवकों का ज्ञानवर्धन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के गणमान्य प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad