104 वीं जयंती पर याद की गई इंदिरा गांधी,विधायक माहरा ने कहा ‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करना व बैंकों का राष्ट्रीयकरण इंदिरा जी के जनहितकारी निर्णय रहे’

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः- भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार को यहां कांग्रेस ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके योगदान को याद किया।
‘आयरन लेडी’ के नाम से विख्यात स्व० इंदिरा गाँधी की जयंती यहां विधायक निवास स्प्रिंग फील्ड में मनाई गई। इंदिरा गांधी के जीवन में प्रकाश डालते हुए विधायक करन माहरा ने कहा कि इन्दिरा जी ने सबसे बड़ा काम उनकी दृष्टि में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने का किया।गांव-कस्बों तक सस्ते गल्ले की दुकानें खुलवाई, जिसके पीछे उनका उद्देश्य देश के सबसे गरीब व्यक्ति के घर पर चूल्हा जलाना था,जिससे उसका परिवार भूखों न मरे । दूसरा महत्वपूर्ण कार्य उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का किया। 1966 में देश में मात्र 500 राष्ट्रीयकृत बैंक थे जिनका लाभ अमीर उठाते थे।इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर आम व्यक्ति तक बैंकों की पहुंच बनायी।
वहीं आज की भाजपा सरकार ने उक्त दोनों ही उपलब्धियों पर कुठाराघात किया है।
वक्ताओं ने कहा इंदिरा जी की राजनीतिक दूरदर्शिता का तत्कालीन विपक्ष भी कायल था।भारतीय राजनीति ही नहीं अपितु विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वह विलक्षण प्रभाव छोड़ गईं।कहा कि इंदिरा जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर सम्मान व ताकत का दर्जा प्राप्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व० सुन्दर लाल गोयल की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनकी धर्मपत्नी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव ने किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश आर्या, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, सरोज गोयल, अमित गोयल, विश्व विजय सिंह माहरा, वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर गर्ग, राजेन्द्र बिष्ट, बलवंत रावत, हेमंत मेहरा, प्रमोद पाल, वसीम कुरैशी, रघुवरदत्त शर्मा, हरिओम, कुलदीप कुमार, सोनू आर्या, दीप उपाध्याय, संदीप बंसल, विजय तिवारी प्रदीप मेहरा, नावेद, अमन शेख़, सोनू सिदिकी आदि लोग उपस्थित रहे।