चिलियानौला, भिकियासैंण व द्वाराहाट में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की दमदार जीत, चिलियानौला में भाजपा जमानत डूबी तो भिकियासैंण में जिलाध्यक्ष हारी
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2025/01/INC_Logo.png)
रानीखेत -रानीखेत चिलियानौला नगरपालिका परिषद के साथ ही भिकियासैण और द्वाराहाट में भी कांग्रेस ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। रानीखेत चिलियानौला नगरपालिका परिषद में जहां भाजपा प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाए वहीं दोनों नगर पंचायतों में कांग्रेस ने दमदार जीत दर्ज की।
चिलियानौला नगरपालिका परिषद में भाजपा प्रत्याशी मदन सिंह तीसरे स्थान पर रहे वह अपनी जमानत नहीं बचा पाए, उन्हें 237मत मिले,वाजेह है कि जमानत राशि बचाने के लिए कुल मतों काला 1/6 मत लाना पड़ता है। भिकियासैंण नगर पंचायत में कांग्रेस के गंगा सिंह उर्फ दीपक बिष्ट ने जीत दर्ज की है। गंगा सिंह उर्फ़ दीपक बिष्ट को 776 मत मिले। वही बीजेपी की लीला बिष्ट(भाजपा) को कुल 328 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी 448 मतों से जीते है। बता दें की लीला बिष्ट भाजपा की जिलाध्यक्ष भी हैं।नगर पंचायत, द्वाराहाट से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की संगीता आर्य को 813 मत मिले। वही बीजेपी की लक्ष्मी आर्य को 470 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी 343 मतों से विजयी हुई।
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SwadSweets.jpeg)