सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त मुख्यालय रानीखेत में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026’ का “100 दिवसीय अभियान” योग अभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
रानीखेत -सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त मुख्यालय रानीखेत में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026’ का “100 दिवसीय अभियान” योग अभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तत्वाधान में और श्री अमित कुमार, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत (उत्तराखंड) के कुशल मार्गदर्शन व दिशानिर्देशन में, दिनांक 13 मई 2026 को सीमान्त मुख्यालय के परिसर में योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित ‘योग महोत्सव-2026’ के माध्यम से शुरू की गई ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026’ की 100 दिवसीय अभियान (काउंटडाउन) की कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस योग सत्र के दौरान बल के योग्य एवं प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा कर्मियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का गहन अभ्यास कराया गया, साथ ही आधुनिक जीवनशैली और डयूटी के तनावपूर्ण माहौल में योग की वैज्ञानिक प्रासंगिकता व शारीरिक-मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस आयोजन में सीमान्त मुख्यालय रानीखेत के समस्त बल कर्मियों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन और सकारात्मकता के साथ सक्रिय भागीदारी की, जिससे आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने और ‘स्वस्थ बल, सुरक्षित सीमा’ के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली ।
सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त मुख्यालय रानीखेत भविष्य में भी इस प्रकार के योग कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखेगा, ताकि बल कर्मी आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के तनावपूर्ण वातावरण के बीच योग के माध्यम से उत्कृष्ट शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्राप्त कर सकें। यह पहल न केवल कर्मियों की कार्यक्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए सदैव ऊर्जावान और फिट बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगी।



सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए