जिला स्तरीय प्राथमिक खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की चैम्पियनशिप पर ताड़ीखेत विकासखण्ड का कब्जा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -हेमवतीनंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में संपन्न हुई जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की चैम्पियनशिप पर ताड़ीखेत विकासखण्ड ने कब्जा किया है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की जनपदीय खेल कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता मंगलवार को आरम्भ हुई जिसके अंतर्गत विभिन्न 50,100,200,400,600मीटर की दौड़ स्पर्धाएं, लम्बी कूद , ऊंची कूद,कब्बड्डी,खो-खो आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई जिसमें जनपद के विभिन्न विकास खंडोंसे चयनित छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ताड़ीखेत विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में सफलता हासिल करते हुए चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। टीम का नेतृत्व राप्रापा पौडा़कोठार की शिक्षिका और अंतरराष्ट्रीय एथलीट यशोदा कांडपाल और प्रताप सिंह नेगी ने किया।
ताड़ीखेत विकासखण्ड की सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह, ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह रावत,ब्लॉक खेल समन्वयक डॉ शिवराज सिंह बिष्ट आदि ने प्राथमिक वर्ग की टीम को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad