अनियंत्रित कार खाई में गिरी,तीन लोगों की मौत, देर रात जागर लगाकर लौट रहे थे मृतक
रानीखेत -भतरौजखान थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हृदयविदारक दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार 7 मई की सुबह डायल 112 के माध्यम से थाना भतरौजखान पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया कि सड़क पर वाहन संख्या UK-04F- 6683 की नंबर प्लेट और एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ है, जबकि कोई वाहन दिखाई नहीं दे रहा है। इसी आधार पर वाहन के गहरी खाई में गिरने की आशंका जताई गई।
सूचना मिलते ही थाना भतरौजखान पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। रेस्क्यू अभियान में सहायता के लिए राजस्व विभाग, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और 108 सेवा की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। राहत बचाव दल जब खाई में उतरा तो वहां वाहन के परखच्चे उड़े हुए थे और तीन लोगों के शव बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार शिनाख्त में मृतकों की पहचान ग्राम सनेटी, रानीखेत निवासी भुवन पुत्र दीवान राम और ग्राम दौड़ाखाल, रानीखेत निवासी 32 वर्षीय कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास अभी पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोग पेशे से जागर लगाने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की पूरी रात ग्राम चमोली पुसौला में जागर लगाने के बाद ये तीनों अपने घर की ओर वापस लौट रहे थे।पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत मोर्चरी भिजवा दिया है।



राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन