ओडिशा के ‘साईं इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल’ के छात्रों ने किया एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय रानीखेत का शैक्षिक भ्रमण
रानीखेत -सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय, रानीखेत में आज ओडिशा के सुप्रसिद्ध ‘साईं इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल’ (SIRS), कटक के छात्रों और शिक्षकों के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने भ्रमण किया।
अपने ‘शैक्षिक नेतृत्व यात्रा कार्यक्रम 2026’ के तहत रानीखेत पहुंचे इस दल में 30 छात्र और 3 शिक्षक शामिल थे।सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय, रानीखेत आगमन पर बल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्कूली बच्चों और शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य युवा छात्रों को सशस्त्र सीमा बल की कार्यप्रणाली, उनकी जीवनशैली और राष्ट्र सुरक्षा में उनके योगदान से अवगत कराना था।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने एसएसबी के गौरवशाली इतिहास को जाना और बल द्वारा सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों, प्रशिक्षण, प्रचालन एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियाँ की जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने परिसर में मौजूद विभिन्न सुविधाओं को देखा और बल के अधिकारियों व जवानों के साथ सीधा संवाद किया। जवानों के उच्च स्तर के अनुशासन, कड़ी मेहनत और देशभक्ति की भावना को देखकर बच्चे बेहद प्रभावित और प्रेरित नजर आए।
स्कूल के शिक्षक प्रदीप कर की अगुवाई में आए इस दल ने सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय, रानीखेत प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के अग्रणी सुरक्षा बल के बीच समय बिताना छात्रों के लिए एक अत्यंत समृद्ध और कभी न भूलने वाला अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि देश के अग्रणी सुरक्षा बल के बीच आकर और उनके समर्पण को देखकर छात्रों को एक नया दृष्टिकोण मिला है। इस दौरे से निश्चित रूप से इन युवा शिक्षार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को बल मिलेगा।
इस अवसर पर एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में हमेशा अनुशासित रहते हुए देश निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।





सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए