राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में वार्षिक उत्सव “सृजन” का भव्य आयोजन
रानीखेत -राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष उत्सव का नाम “सृजन” रखा गया, जो सृजनात्मकता, नवाचार और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) चंदन सिंह बिष्ट रहे। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “सृजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक विचार है—हर दिन कुछ नया, कुछ बेहतर करने का संकल्प। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और शिक्षा को जीवंत बनाते हैं।” उन्होंने विद्यालय में हो रहे नवाचारों की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर डॉ. शिवराज सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ), भूपाल सिंह चिलवाल (जनपद अध्यक्ष), अनूप दास (ब्लॉक उपाध्यक्ष),संरक्षक ललित चंद्र पाठक,आय-व्यय निरीक्षक मोहन सिंह लटवाल, कुंवर पपनें संगठन मंत्री, राजेश यादव राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजीना सहित
प्रधानाचार्यगण क्रमशः रमेश चंद्र पपनें (रा.इ.का. सिलोर महादेव), दीपक संतोष (रा.उ.मा.वि. बजीना),
कुलवंत सिंह बल (रा.इ.का. जैना), प्रवीण चंद्र तिवारी (रा.इ.का. लोधियाखान)तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज जैना के प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह बल एवं राजकीय इंटर कॉलेज लोधियाखान के प्रधानाचार्य प्रवीण चंद्र तिवारी को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) चंदन सिंह बिष्ट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर उत्कृष्ट एवं नवाचारी प्रयासों हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक रहे, जिन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम का संचालन रत्नाकर शुक्ला द्वारा किया गया।



सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए