रानीखेत नगर व्यापार मंडल चुनाव को लेकर चुनाव समिति ने सोमवार 25नवम्बर को आहूत की बैठक
रानीखेत रानीखेत नगर व्यापार मंडल चुनाव संपन्न कराने हेतु चुनाव समिति की बैठक सोमवार 25 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे से शिव मंदिर परिसर में रखी गई है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई रानीखेत के जिला महामंत्री राजेंद्र पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की पिछली बैठक में निवर्तमान व्यापार मंडल के का आय -व्यय का विवरण प्रस्तुत करना रह गया था जो की इस बैठक में सार्वजनिक किया जाना प्रस्तावित है तथा आगामी चुनाव प्रक्रिया हेतु टेंडर तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्णय इस बैठक में लिए जाने हैं। उन्होंने नगर के सभी व्यापारियों से निवेदन किया है की अधिक से अधिक संख्या में आकर बैठक में अपना पक्ष रखें ताकि आगामी व्यापार मंडल चुनाव को और भी बेहतर तरीके से संपन्न कराया जा सके।
ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न