चौबटिया में आवासीय परिसर में लगी विकराल आग, बामुश्किल नियंत्रण पाया जा सका
रानीखेत : शनिवार रात्रि यहां चौबटिया स्थित सैन्य आवासीय परिसर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उस पर घंटों बाद बामुश्किल नियंत्रण पाया जा सका।
ँ
बीती रात्रि लगभग सवा नौ बजे यहां चौबटिया स्थित सेना के आवासीय परिसर में भीषण आग लग गई।
सूचना मिलने पर फायर स्टेशन रानीखेत व कोतवाली रानीखेत की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जवानों ने फायर उपकरणों से भीषण आग को बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन तब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी। आग की विकरालता देखते हुए जनपद मुख्यालय से भी फायर टीम को बुलाया गया। करीब ग्यारह घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
ADVERTISEMENTS


शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एन एस यू आई का रानीखेत में प्रदर्शन
श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जनसंपर्क