सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ शुभारंभ
रानीखेत, 26 अक्टूबर 2026: भारत सरकार, गृह मंत्रालय के तत्वाधान में आज प्रातः 11:00 बजे सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रानीखेत में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुआ। यह जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन का मुख्य विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखा गया है।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर सीमांत मुख्यालय परिसर में एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अमित कुमार, महानिरीक्षक (IG), सीमांत रानीखेत ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं बल कार्मिकों को देश एवं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने हेतु सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
अपने विशेष संबोधन में महानिरीक्षक अमित कुमार ने राष्ट्र निर्माण और संगठन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, ईमानदारी तथा उच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्य ही किसी भी संगठन एवं राष्ट्र की वास्तविक उन्नति और समृद्धि की नींव हैं, जिन्हें हर स्तर पर आत्मसात किया जाना अनिवार्य है

सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के दौरान बल कार्मिकों में जागरूकता बढ़ाने और कार्य संस्कृति में सत्यनिष्ठा एवं जवाबदेही को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें वॉकथॉन , कार्यशाला और सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
इस अवसर पर सीमांत मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी – परीक्षित बेहेरा (उपमहानिरीक्षक), डॉ. चंद्रा ह्याँकी (उपमहानिरीक्षक), गोविंद सिंह भंडारी (कमांडेंट) सहित कई अन्य अधिकारी और बलकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ शुभारंभ
ताड़ीखेत में ‘मिलनसार महोत्सव’ का भव्य आयोजन: रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लोक गीतों ने बांधा समां