रानीखेत में मौसम का पहला हिमपात,धरती ने ओढी़ सफेद चादर,लोगों के चेहरे खिले
रानीखेत: पर्यटन नगरी रानीखेत में आज मौसम का पहला हिमपात हुआ।चौबटिया ,लालकुर्ती के साथ रानीखेत नगर में भी आज सुबह हिमपात हुआ।
इस सीजन में मौसम तो कई बार हिमपात का बना लेकिन हिमपात नहीं हुआ जिसकारण लोग मायूस होने के साथ ही हिमपात की व्यग्र प्रतीक्षा में थे। बीती रात से ही मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ और आसमान बादलों से घिर गया। आज हल्की बारिश के साथ हिमपात शुरु हुआ और धीरे-धीरे धरती पर सफेद चादर बिछ गई।लोग विशेषकर बच्चे हिमपात का आनंद लेते, फोटो खींचते देखे गए।



ADVERTISEMENTS


ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति