साईं सावित्री पब्लिक स्कूल नान, बागेश्वर में बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया
रानीखेत -साईं सावित्री पब्लिक स्कूल नान, बागेश्वर में बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। यह पर्व ज्ञान, विद्या, कला और संस्कृति की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है, जिसे विद्यालय परिवार ने पूरे उत्साह के साथ आत्मसात किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य तथा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से माँ सरस्वती की वंदना, ज्ञान के महत्व तथा भारतीय संस्कृति की गरिमा को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा, प्रधानाचार्या श्रीमती ममता नेगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसंत पंचमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुशासन और सृजनशीलता को आत्मसात करने का अवसर है। यह दिवस विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि, संस्कारों तथा सांस्कृतिक चेतना को विकसित करता है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती ममता नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती पुष्पा बिष्ट, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में “कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं “विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी