सशस्त्र सीमा बल ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सन डे आन साइकिल अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सन डे आन साइकिल अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया । साइकिल रैली में सीमांत मुख्यालय रानीखेत के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया।
साइकिल रैली का शुभारंभ दुर्गा बहादुर सोनार (उप महानिरीक्षक) सीमांत मुख्यालय रानीखेत के द्वारा किया गया । साइकिल रैली का आयोजन सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, परिसर के मुख्य द्वार से गनियाद्योली होते हुए जय जवान चौक, आर्मी एरिया, नरसिंह मैदान होते हुए गांधी चौक, रानीखेत बाजार, से होते हुए सशस्त्र सीमा बल परिसर में समापन किया गया । इस रैली का उद्देश्य आम नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुकता फैलाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। इस आयोजन में दुर्गा बहादुर सोनार (उप महानिरीक्षक), देबासिस पाल (कमांडेंट), कुमार सुंदरम (द्वितीय कमान अधिकारी), अनिल कुमार जोशी (उप कमांडेंट), प्रभाकर (उप कमांडेंट), संजीव डिमरी (सहायक कमांडेंट), व अन्य जवानों ने प्रतिभाग किया |

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad