रानीखेत बाजार में तेज रफ्तार डम्पर ने युवा व्यापारी को कुचला, युवा व्यापारी की मौत
रानीखेत-शुक्रवार देर रात यहां सदर बाजार में एक तेज रफ्तार डम्पर ने युवा व्यापारी को कुचल दिया।युवा व्यापारी को राजकीय उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार देर रात करीब दस बजे के आसपास यहां मुख्य बाजार में तेज रफ्तार डम्पर ने युवा व्यापारी को अपनी चपेट में ले लिया।युवा व्यापारी की मौत हो गई। जरुरी बाजार निवासी इशांत साह ‘लव’ उम्र 34 पुत्र भारत लाल साह यहां रोडवेज स्टेशन में पान की दुकान करता था। डम्पर रामनगर का बताया गया है। पुलिस ने डम्पर को होम नाथ ग्राउंड के पास से कब्जे में ले लिया।
ADVERTISEMENTS




पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की
चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान