महिला कांग्रेस की लोक सभा प्रभारी ने रानीखेत पहुंचकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – वीरवार को रानीखेत पहुंची महिला कांग्रेस की लोकसभा प्रभारी श्रीमती जया कर्नाटक का महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।अपने संबोधन में लोक सभा प्रभारी ने महिला कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

लोक सभा प्रभारी श्रीमती जया कर्नाटक ने भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारों में आये दिन हो रहे महिला उत्पीड़न व दुराचारों की घोर भर्त्सना की। इससे पूर्व महिलाओं ने फूल मालाओं से लोकसभा प्रभारी सहित साथ में आईं श्रीमती चम्पा चिलवाल महानगर सचिव व पूर्व पार्षद राधा आर्या का स्वागत किया।जिलाध्यक्ष गीता पवार ने शॉल ओढ़ाकर वहीं महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा ने कुमाउनी संस्कृति की पहचान पिछोड़ा ओढ़ाकर लोक सभा प्रभारी जया कर्नाटक का सम्मान किया।इस अवसर पर पर महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष – इंद्रा रावत,उपाध्यक्ष – रजनी जोशी व बबिता साह,सचिव – पुष्पा बिष्ट व कुसुम बिष्ट,नगर मंत्री – नाजिश,कोषाध्यक्ष – स्वाति बंसल को दायित्व बांटे
जिन्हें लोकसभा प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण व नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने रानीखेत में कांग्रेस पार्टी व करन माहरा को 2027 विधानसभा चुनाव जिताने की शपथ ली।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा व संचालन कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला, केंद्र सरकार की भी चूक बताया

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गीता पवार, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका कल्पना आर्या, अंजू बोरा, बूथ अध्यक्ष प्रियंका, बबीता रावत, माधवी देवी, चम्पा देवी, आशा देवी, प्रभा देवी, मीना तिवारी, नीलम रावत, हेमा देवी, हिमानी, जीवन्ती देवी, नंदी देवी, लीला नयाल, माया बिष्ट, कमला माहरा, कामनी पंत, ज्योति साह, गीता माहरा, सुधा सती, रूपा डांगी, सांची चौरसिया, गिरिजा माहरा, ज्योति पाण्डे, मीनाक्षी साह, पूजा साह, किरण अधिकारी, सरिता देवी, सरस्वती देवी सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन