जमीनी पार गांव की कनिष्का बिष्ट का चयन यूपी बास्केटबॉल टीम में,14नवम्बर से होने वाली नेशनल सब जूनियर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में खेलेंगी
रानीखेत: द्वाराहाट विकास खंड अंतर्गत जमीनी पार ग्राम की कनिष्का बिष्ट का चयन उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बास्केटबॉल टीम के लिए हुआ है। कनिष्का हिमाचल प्रदेश में होने जा रही 47वीं नेशनल सब जूनियर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।
जमीनी पार गांव की कनिष्का बिष्ट का चयन उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बास्केटबॉल टीम के लिए हुआ है। कनिष्का आगामी 14से 21नवम्बर तक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में होने जा रही नेशनल सब जूनियर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में उत्तरप्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगी।
इससे पहले वे 29अक्टूबर से 12 नवम्बर तक अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स प्रयागराज में आयोजित उत्तर प्रदेश प्री नेशनल कैम्प में भाग लेंगी। कनिष्का की सफलता से ग्राम क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS


रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि