तनाव‌ग्रस्त चिकित्सक ने नहर में कूद कर दी जान, पत्नी की मौत के बाद से‌ रहते थे तनाव में

ख़बर शेयर करें -

‌देहरादून: विकासनगर के‌ प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर हंसराज अरोड़ा ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी। वे पत्नी की मौत के‌ बाद‌ से पिछले काफी समय से तनाव में थे। वे एक बार पहले भी शक्ति नहर में कूद चुके हैं। आज ढकरानी पावर हाउस इंटेक से डॉक्‍टर हंसराज अरोड़ा का शव बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

चिकित्सक शनिवार की देर रात करीब 12:00 बजे घर से अकेले शक्ति नगर पहुंचे। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची , पुल नंबर 1 और 2 के बीच में चिकित्सक ने शक्ति नहर में छलांग लगाई, जिसके बाद वह डूब कर लापता हो गए। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। जल पुलिस शक्ति नहर में डूब कर लापता हुए चिकित्सक की तलाश करती रही।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान


रविवार को खोजबीन के दौरान ढकरानी पावर हाउस इंटेक से डॉक्‍टर हंसराज अरोड़ा का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad