भाखडा़ नाले को पैदल पार कर रहा युवक बहा, पुलिस तलाश में जुटी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : शनिवार देर शाम हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर स्थित भाखड़ा नाले को‌ पैदल पार कर रहा‌ एक युवक नाले में बह गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। रविवार पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश के लिए कई किलोमीटर तक नदी में सर्च अभियान चलाया जहां उसका कुछ पता नहीं चल पाया। युवक के बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लापता युवक दोस्तों के साथ बाइक से शनिवार शाम घूमने निकला जहां वह पैदल ही नाले को पार करने लगा बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

बताया जा रहा है कि छडा़यल नायक निवासी 27 वर्षीय पंकज थापा शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ बसानी की तरफ घूमने गया था शाम छह बजे वह बसानी से बल्दियाखान की तरफ जाने के लिए भाखड़ा नदी को पार करने लगा जहां यह हादसा हो गया। युवक के बहने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
Ad Ad