यूथ कांग्रेस ने आर एस‌ एस प्रचार प्रमुख का फूंका पुतला,कहा अंकिता के परिजन पर‌ अभद्र टिप्पणी करने वाले कर्णवाल की गिरफ्तारी हो

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: आरएसएस (RSS) के प्रचार प्रमुख की अंकिता और उसके माता-पिता पर की गई अभद्र टिप्पणी से पुनः आज जनाक्रोश देखा गया। यहां बुधवार की सायं यूथ कांग्रेस ने सुभाष चौक में एकत्रित होकर आर एस एस प्रचार प्रमुख विपिन कर्णवाल का पुतला दहन किया ।प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की मांग थी कि अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरएसएस प्रचार प्रमुख को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिजनों के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले घटिया मानसिकता से ग्रसित आरएसएस के नेता विपिन कर्णवाल की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक में विपिन कर्णवाल का पुतला दहन किया और शासन प्रशासन से कर्णवाल की गिरफ्तारी की मांग की ।
पुतला दहन करने वालों में विधानसभा उपाध्यक्ष हिमांशु आर्या, विस महासचिव अंकित रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता पड़लिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज रावत, नितिन प्रकाश,संजय बिष्ट, योगेश फर्त्याल,विकास कुमार, शुभम आर्या, मनीष कुमार,शिवानी,संजना, माही,धीरज,नमन, आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad