सल्ट तहसील में रिश्वत खोर रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस ने दस हजार की रिश्वत के साथ लिया हिरासत में
रानीखेत: उप मंडल की दूरस्थ सल्ट तहसील में तैनात एक रिश्वत खोर रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने आज रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रार कानूनगो के बारे में विजिलेंस को शिकायत मिलने के बाद आज विजिलेंस की टीम सल्ट पहुंची। विजिलेंस की टीम ने तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो हबीब अहमद को 10 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ