रानीखेत की बेटी भावना रावत का राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
रानीखेत -ग्राम पाली, गनियाद्योली, रानीखेत (जिला अल्मोड़ा) निवासी भावना रावत, सुपुत्री वीरेंद्र सिंह रावत, का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। भावना अब 2 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने वाली 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। भावना जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा हैं।उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में भी खुशी का माहौल है।
पूर्व विधायक करन माहरा, पूर्व हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी जुबैद अहमद, धीरेंद्र बिष्ट, एडवोकेट हरीश मनराल, धीरज वर्मा, उमेश बिष्ट, हेमंत बिष्ट, संजय बिष्ट, सुकृत साह सहित सभी खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भावना को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे भी भावना की सफलता को विद्यालय को गौरवान्वित करने वाला बताया।कहा कि यह सफलता न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे रानीखेत व अल्मोड़ा जनपद के लिए गर्व का विषय है और इससे क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए