अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रानीखेत में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -शनिवार सायं काल कांग्रेस द्वारा गांधी चौक से विजय चौक, रानीखेत तक रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शांतिपूर्ण एवं जनआक्रोश से भरा कैंडल मार्च आयोजित किया गया।

यह कैंडल मार्च किसी एक बेटी के लिए नहीं, बल्कि हर बेटी की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए था। हाथों में जलती मोमबत्तियाँ और आँखों में आँसू लिए लोगों ने एक स्वर में कहा—“अब और नहीं… अब न्याय चाहिए!”
अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे समाज की आत्मा को झकझोर दिया है।यह केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सत्ता के संरक्षण में दबाए गए सच की चीख है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा किभाजपा विधायक की पत्नी द्वारा स्वयं VIP दुष्यंत कुमार गौतम उर्फ़ “गट्टू” का नाम सामने लाया जाना इस बात का प्रमाण है कि सच को जानबूझकर दबाया गया और दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया।कार्यकर्ताओं ने अंकिता को न्याय के लिए नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

कांग्रेस जनों ने दो टूक कहा—जब तक सभी दोषियों को सख़्त सज़ा नहीं मिलती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, जिलाध्यक्ष हॉकी संघ अगस्त लाल साह, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, सभासद वीना नेगी, सभासद सुन्दर कुवार्बी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, मनीषा नेगी, स्वेता डोगरा, संगीता डोगरा, प्रियंका, यशिका सनवाल, प्रेमा रावत, अंजू बोरा, नीतू मेहरा, गीता माहरा, वंदना जयाल, भावना पांडेय, उतकर्षा माहरा, हिमानी माहरा, माया जीना, चम्पा मेहरा, पूजा जोशी, शिवांगी, प्रीति, अमित रावत, दीपक पंत, विजय तिवारी, जीतन जयाल, विश्व विजय माहरा, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, शुशांत, रुद्र माहरा, सौरभ, किशोर, अंकित मेहरा, प्रदीप रावत, अनुज कुमार, धीरज कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

बाइट-अरुण रावत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चिलियानौला

ADVERTISEMENTS Ad Ad