रानीखेत में कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर इतिहास और संघर्ष को किया गया नमन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसके अतुलनीय योगदान तथा देश को एकजुट रखने में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1885 में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दादा भाई नौरोजी, सुरेंद्रनाथ बनर्जी, गोपाल कृष्ण गोखले, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में देश को आज़ादी की राह दिखाई। कांग्रेस ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया, बल्कि आज़ादी के बाद लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की, जबकि संचालन चिलियानौला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बोरा ने किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ बनी है और आज भी पार्टी इन्हीं मूल्यों के साथ देशहित में संघर्ष कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

इस अवसर पर कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, विश्व विजय सिंह माहरा, चंदन बिष्ट, हबीब अहमद, प्रदीप रावत, रमेश पंत, गोविंद राम, जितेंद्र प्रसाद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कांग्रेस के सिद्धांतों पर चलने और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कार्यक्रम का समापन कांग्रेस के इतिहास से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad