विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के संग्रहालय में रखी प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय ले जाने का उलोवा ने भी किया विरोध

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के संग्रहालय में रखी प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय ले जाने की सूचना पर क्षेत्र में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। उत्तराखंड लोक वाहिनी ने जागेश्वर धाम से प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली ले जाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। उ लो वा के प्रवक्ता दया कृष्ण काण्डपाल ने कहा है कि
जागेश्वर धाम केवल ऐतिहासिक स्मारक ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां के मंदिरों और मूर्तियों का कुमाऊं की ऐतिहासिक विरासत में विशेष स्थान है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जागेश्वर संग्रहालय में मंदिर समूह तथा आसपास से प्राप्त 60 प्राचीन कलाकृतियां प्रदर्शित हैं। इनमें 9वीं से 14वीं शताब्दी की देवी-देवताओं की पत्थर की मूर्तियां भी शामिल हैं।
उत्तराखंड लोक वाहिनी का मानना है कि जागेश्वर धाम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को उसके मूल क्षेत्र में ही संरक्षित किया जाना चाहिए। मूर्तियों को दिल्ली ले जाने के बजाय जागेश्वर में ही उनकी सुरक्षा, संरक्षण और प्रदर्शनी की बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी विरासत का दर्शन यहीं प्राप्त हो सके।
वाहिनी ने इस विषय पर स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करने तथा मूर्तियों को जागेश्वर से बाहर ले जाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार 28 नवंबर को जागेश्वर संग्रहालय की प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुजारियों ने भी विरोध जताया। केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम के जागेश्वर पहुंचने पर लोगों ने मूर्तियों को बाहर ले जाने पर आपत्ति दर्ज की।
जागेश्वर की धरोहर केवल पत्थर की मूर्तियां नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक स्मृति और धार्मिक विरासत हैं। इनके संरक्षण से जुड़े किसी भी निर्णय में स्थानीय समाज की भावनाओं और क्षेत्रीय विरासत के महत्व को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय की योग टीम बनी उपविजेता अंतरमहाविद्यालयीय योग प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Ad Ad Ad