उत्तराखंड शासन ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय चौबटिया (रानीखेत) में तैनात अपर निदेशक आर के सिंह को संस्पेंड किया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय चौबटिया (रानीखेत) में तैनात अपर निदेशक आरके सिंह को संस्पेड कर दिया गया है। इस संबंध में सचिव कृषि एवं उद्यान डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने निलंबन आदेश जारी किया है।सचिव कृषि एवं उद्यान डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा जारी किए गए आदेश में प्रारंभिक जांच में शिकायतें सही पाई जाने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को इस मामले की जांच सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के एरोड़ गांव के दो खिलाड़ियों का नॉर्थ ज़ोन हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन

वहीं आरके सिंह को आयुक्त कार्यालय में संबद्ध किया गया है।उत्तराखंड सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली के तहत यह कार्रवाई की है। साथ ही शासन ने आयुक्त कुमाऊं को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।विभाग के निदेशक की ओर से शासन को पत्र भेज कर अपर निदेशक पर विभाग की छवि धूमिल करने की शिकायत की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय युवा दिवस 12जनवरी को भाजयुमो करेगी रानीखेत नगर में स्वदेशी संकल्प दौड़ 2026का आयोजन
Ad Ad