ताड़ीखेत में लखपति दीदी योजना समारोह आयोजित, विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने कहा सरकार की योजना से ग्रामीण महिलाओं बन रही है आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – ताडीखेत में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित लखपति दीदी योजना समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने कहा कि लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की वार्षिक आय को कम से कम 1 लाख रुपये तक पहुँचाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार की इस पहल से राज्य में अब तक पौने दो लाख के करीब महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति उन्नयन योजना के अंतर्गत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता ताड़ीखेत में शुरू

उन्होने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में ढाई लाख ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का सरकार का लक्ष्य है।राज्य सरकार द्वारा 2022में आरंभ की गई इस योजना का लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा है और उनकी सालाना आय में इजाफा हुआ है। उन्होंने महिला उत्थान एवं महिला सम्मान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम के उपरांत लखपति दीदियों को सम्मानित किया ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति उन्नयन योजना के अंतर्गत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता ताड़ीखेत में शुरू

कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मोर्चा विमला रावत, दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमा नेगी, महिला मोर्चा प्रभारी अंजू, महिला मोर्चा सह प्रभारी भुमिका गोयल, पूर्व प्रमुख श्रीमती हिमानी नैनवाल, महिला मोर्चा जिला प्रभारी ध्यान सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, मुकेश पांडे, मनजीत भगत, जिला उपाध्यक्ष गणेशाराम, जिला पंचायत सदस्य बिना बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला आर्य, उत्तराखंड सरकार में सदस्य श्री चंद्रशेखर आर्य सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति उन्नयन योजना के अंतर्गत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता ताड़ीखेत में शुरू
ADVERTISEMENTS Ad Ad