देवलीखेत में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का धरना 17वें दिन भी जारी
रानीखेत – ताड़ीखेत विकासखण्ड अंतर्गत देवलीखेत में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का धरना- प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी रहा।
धरना स्थल पर महिलाओं में शासन-प्रशासन द्वारा देवलीखेत में शराब की दुकान खोलने के फैसले को निरस्त न किए जाने पर आक्रोश जताया तथा कहा कि देवलीखेत में शराब की दुकान खोलकर अशांति पैदा करने के सरकार के प्रयास का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
धरने में आज हिमांशु कुमार आर्या, सुशीला ,हिमानी तुलसी, पिंकी, भागुली देवी ,भगवती भट्ट ,शकुंतला ,कमला ,लक्ष्मी बिष्ट, कविता गोसाईं ,कमला देवी ,हेमा ,सरिता, दीपा ,नंदी देवी ,वयोवृद्ध शेर सिंह शामिल रहे।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ