उत्तराखंड के पूर्व मंत्री के बेटे पर महिला ने कराया बलात्कार का मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री दिनेश धनै के बेटे कनक धनै महिला से दुष्कर्म के मामले में फंस गए हैं। उनपर एक महिला ने रेप का मुकदमा करा दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि देहरादून की रहने वाली एक महिला ने कनक धनै के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। इस तहरीर में बताया गया है कि उसकी और कनक की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। इसके बाद चैटिंग शुरु हुई। कनक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। अप्रैल 2021 में हुई इस मुलाकात के दौरान ही कनक पर रेप का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वहीं तहरीर के मुताबिक इसके बाद कनक धनै ने महिला का नंबर ब्लाक कर दिया। महिला ने उससे मिलने की कोशिश की। इसी दौरान बीती 13 जनवरी को वो छिद्दरवाला में उससे मिलने पहुंची तो कनक धनै ने उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास

रायवाला पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला शादीशुदा है और आरोपों की गंभीरता के चलते धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
Ad Ad Ad