लम्बी प्रतीक्षा के बाद अल्मोड़ा मुख्यालय पहुंची कोविशील्ड की चार हजार डोज,अब नियमित रूप से होगा टीकाकरण
रानीखेत-लम्बी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में कोविशील्ड की चार हजार डोज पहुंच गई जिसकारण डोज लगवाने का के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों के चक्कर लगा रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।
गुरूवार को अल्मोड़ा जनपद मुख्यालय में कोविशील्ड की चार हजार डोज पहुंची और आज मुख्यालय में कोविशील्ड का टीका लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। अन्य केंद्रों को भी डोज भेजी गई है जहां कल से डोज लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। सीएम डॉ आर सी पंत ने बताया कि कोविशील्ड की चार हजार डोज पहुंची हैं अब टीकाकरण का कार्य नियमित रूप से होगा।लोग अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोविशील्ड का टीका लगवा लें।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ