अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर महिलाओं की सुरक्षा, समानता और सशक्तिकरण की मांग की
द्वाराहाट – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार सायंकाल महिला कांग्रेस ने यहां कैंडल मार्च निकालकर महिलाओं की सुरक्षा, समानता और सशक्तिकरण की मांग की।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, महिलाओं के खिलाफ अपराध और यौन हिंसा जैसी घटनाओं के विरोध में कैंडल लेकर प्रदर्शन किया , जिसमें महिलाओं को न्याय और बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग सरकार से की गई। वक्ताओं ने एप्सटीन फाइल में पीएम और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम आना शर्मनाक बताया और केंद्रीय मंत्री पुरी के इस्तीफे की मांग की। साथ ही महिला उत्पीड़न में उत्तराखंड राज्य के नंबर एक राज्य बनने पर कहा कि भाजपा राज में राज्य की कानून व्यवस्था चौपट है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों और असुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहींं है। महिलाओं के प्रति अपराध निरंतर बढ़ रहे हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा, बढ़ती महंगाई और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए मौजूदा सरकार का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने को लेकर महिला कांग्रेस संघर्षरत रहेगी।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, ब्लॉक प्रमुख डॉ आरती किरौला,नगर पालिका अध्यक्ष संगीता आर्या, वंदना, प्रकाश सिंह अधिकारी आदि उपस्थित रहे।






राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन