राज्य स्थापना दिवस पर बियर शिवा स्कूल चिलियानौला में भव्य कुमाऊनी मेले का आयोजन, कुमाऊनी शिल्प और व्यंजनों ने सबको लुभाया
रानीखेत :यहां चिलियानौला स्थित एन डी एम बियरशिवा पब्लिक स्कूल में आज उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कुमाउनी मेले का आयोजन किया गया ।मेले में बच्चों द्वारा लगाए विभिन्न शिल्प और कुमाउनी व्यंजनों के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर छात्र -छात्राओं द्वारा रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित नगर पालिका चिलियानौला की अध्यक्ष कल्पना देवी को विद्यालय परिवार ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संगीता अधिकारी ने बच्चों को कुमाउनी संस्कृति एवं कुमाउनी उत्पादों के महत्व के विषय में बताया। निदेशक प्रीति पांडे ने कुमाऊं में स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनने को कहा। विद्यालय प्रबंधक तिलकराज तलवार एवं निरूपेन्द्र तलवार ने २२वें राज्य स्थापना दिवस पर समस्त अभिभावकों एवं राज्य वासियों को शुभकामनाएं दी।



ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग
ग्राम सभा अम्याडी़ में आयोजित नेत्र शिविर में ग्रामीणों की नि:शुल्क नेत्र जांच व दवा वितरण हुआ
केतन लाल हत्याकांड के विरोध में मूलनिवासी संघ ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न