रानीखेत क्षेत्र के मजखाली से लापता 28 वर्षीय युवती छह दिन बाद घने जंगल से सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -मजखाली से छह दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पीएसी, डॉग स्क्वॉड और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर सुंदर खाल गांव के पास के घने जंगल से सकुशल बरामद किया है।

कोतवाली रानीखेत में बीते तीन जुलाई को गिरीश पुजारी ने सूचना दी थी कि उनकी 28 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ पुत्री एक जुलाई की शाम घर से बिना बताए चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर, वर्तमान में राज्य सरकार में दर्जाधारी हैं दि

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी तथा एसडीआरएफ प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीमें गठित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं के कौशल विकास के लिए 200करोड़ की योजना मंजूर

पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे युवती के मजखाली क्षेत्र से बाहर न जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मजखाली, कालिका, दलमोटी, सुंदरखाल और बूबूधाम के आसपास के जंगलों में ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से लगातार पांच दिन तक सघन सर्च अभियान चलाया गया।बीते मंगलवार शाम सुंदरखाल गांव से करीब चार किलोमीटर दूर घने जंगल में युवती सकुशल मिली। पुत्री के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस और सभी रेस्क्यू एजेंसियों का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को बचाने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग की ततैयों के हमले से मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad