राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध‌ रोपे गए

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में वृहद वृक्ष पौंधारोपण कार्यक्रम हैड़ाखान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में फलदार,औषधि एवं देवदार के 100 से अधिक वृक्ष पौधों रोपे गए।

वृक्षारोपण के पश्चात हुए स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण में लाल पैथोलॉजी के निदेशक ब्रिगेडियर पद्मश्री डॉ. अरविंद लाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन वृक्षारोपण के साथ लगाए जा रहे वृक्षों की वर्ष भर देखभाल के लिए भी कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा । उन्होंने अपने स्वास्थ्य की देखभाल के समान वृक्षों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु सभी को निर्देशित करते हुए इस देवभूमि के सौंदर्य को प्रदूषण से बचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से देवभूमि की प्राचीन संस्कृति एवं परंपराओं को पुनर्जीवित कर उन्हें सजाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री कमल ने हरेला पर्व पर वृक्षारोपण अभियान को आंदोलन में बदलने के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए हरेला पर्व पर स्वयंसेवकों से वृक्षारोपण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में लाल पैथोलॉजी की कार्यकारी निदेशक डॉ वंदना लाल,हैड़ाखान चिकित्सालय के निदेशक डॉ विजयशील उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख धर्मानंद ,कर्नल राणा, मोहन नेगी,दीप भगत ,डॉ. संजय श्रीवास्तव,डॉ. अभय गुप्ता, डॉ. प्रियंका रमोला,डॉ.मिश्रा,श्रीमती विमला रावत,गिरीश भगत,दीप पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा एवं विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री वेद प्रकाश सम्मिलित रहे ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मुकेश कुमार गुप्ता ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  चिल्ड्रंस एकेडमी सौनी में आज पर्यावरण उत्सव मनाया गया , बच्चों और अभिभावकों ने किया वृक्ष पौधों का रोपण
ADVERTISEMENTS Ad Ad