सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में ‌हरेला‌ पर्व पर‌ वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में उत्तराखंड के पावन लोकपर्व “हरेला” अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस पावन अवसर पर परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अमित कुमार, महानिरीक्षक (आईजी), सीमांत मुख्यालय, रानीखेत के कुशल निर्देशन और प्रेरणा से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सुरेश सुब्रह्मण्यम्, उप महानिरीक्षक ने परिसर में औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, और आज के समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण और उनका संरक्षण बेहद अनिवार्य हो गया है। साथ ही सभी कार्मिकों से आह्वान किया कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनकी उचित देखरेख भी करें ।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मुख्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार और पर्यावरण के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। जवानों और अधिकारियों ने अत्यंत उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लिया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस आयोजन में सुरेश सुब्रमणयम (उप महानिरीक्षक), दुर्गा बहादुर सोनार (उप महानिरीक्षक), चिकित्सा अधिकारी चंद्रका हयाँकी (उप महानिरीक्षक), गोविंद सिंह भण्डारी (कमांडेंट), कुमार सुंदरम (द्वितीय कमान अधिकारी), प्रभाकर (उप कमांडेंट), जसवीर सिंह, (अधिशासी अभियंता), गोविंद सिंह बोरा (सहायक कमांडेंट) रितेश कुमार सिंह (सहा. अभियंता) एवं जवानों ने प्रतिभाग किया.

यह भी पढ़ें 👉  चिल्ड्रंस एकेडमी सौनी में आज पर्यावरण उत्सव मनाया गया , बच्चों और अभिभावकों ने किया वृक्ष पौधों का रोपण
ADVERTISEMENTS Ad Ad