भाजपा प्रदेश महामंत्री ‌(संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा के प्रथम रानीखेत आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, 2027 चुनाव और विकसित भारत का दिया मंत्र

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा के पहली बार रानीखेत पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया।

चिलियानौला स्थित हिमाद्रि गेस्ट हाउस में रानीखेत जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने की और कुशल संचालन ध्यान सिंह ने किया। इस दौरान बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और पूर्व विधायक महेश नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​बैठक को संबोधित करते हुए फणींद्र नाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को “मेरा बूथ सबसे मजबूत” और “बूथ जीता तो चुनाव जीता” का संकल्प दिलाते हुए कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही हर जीत का असली आधार होती है और संगठन की सक्रियता ही चुनाव में सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी कि वे केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं। संगठन की कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान और आपसी बेहतर तालमेल ही संगठन को और सशक्त बनाता है। अंत में उन्होंने वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय लक्ष्य के साथ आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में अभी से पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ जुटने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत निवासी महिला वैज्ञानिक डॉ. विनिता गोरी को महिला वैज्ञानिक सम्मान: यूकास्ट सम्मेलन में सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी ने किया सम्मानित

​इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनिल साही, सुरेंद्र कड़ाकोटी,दीप पांडे, प्रदीप जनौटी, गौरव पांडे, भूपेंद्र कांडपाल, दीप भगत, गिरीश भगत, मोहन नेगी, विमल भट्ट, ललित मेहरा, राम सिंह, प्रेम सिंह, मुकेश पांडेय, दर्शन मेहरा, उमेश पंत, नीरज तिवारी, महेंद्र रावत, विनोद कुमार, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, चंदन भगत, धन सिंह, अश्विनी भगत, रोहित शर्मा, मदन कुवार्बी, धीरेंद्र मठपाल , साहिल बेलवाल, दलीप जनौटी, कैलाश भट्ट, गोपाल उप्रेती, शांति उप्रेती, रमेश खनायत, राजेंद्र नेगी, गणेश राम, चंद्रशेखर आर्य, अंशुमान दफोटी , मंजीत भगत, कैलाश पांडे और भुवन कंडवाल उपस्थित रहे। साथ ही महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश मंत्री विमला रावत, हेमा नेगी, पुष्पा तिवारी, सुनीता उप्रेती और पूर्व जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'भूमि बचाओ-धामी हटाओ' अभियान की शुरुआत: रानीखेत में चौबटिया उद्यान और निरीक्षण भवन की जमीन के मुद्दे पर गरजे करन माहरा
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad