रानीखेत निवासी महिला वैज्ञानिक डॉ. विनिता गोरी को महिला वैज्ञानिक सम्मान: यूकास्ट सम्मेलन में सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में रानीखेत के लालकुर्ती, कुमपुर बाजार निवासी रविंदर कुमार गोरी की पुत्री डॉ. विनिता गोरी को उत्कृष्ट शोध व वैज्ञानिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी ने डॉ. विनिता गोरी को ‘महिला वैज्ञानिक सम्मान’ से नवाजा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

​समारोह में मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी के साथ-साथ पूर्व डीआईजी अनिल रतूड़ी, डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट, विज्ञान भारती के अध्यक्ष प्रो. के. डी. पुरोहित तथा जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान (GBP NIHE) के निदेशक डॉ. आई. डी. भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'भूमि बचाओ-धामी हटाओ' अभियान की शुरुआत: रानीखेत में चौबटिया उद्यान और निरीक्षण भवन की जमीन के मुद्दे पर गरजे करन माहरा

​उपस्थित अतिथियों ने डॉ. विनिता गोरी की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे क्षेत्र व प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया
Ad Ad Ad